Sunday 8 November 2015

Deepawali Pujan

दीपावली की आप सभी को बहुत बहुत शुभकामनायें , इस पंच दीप पर्व की शुरुआत धनत्रयोदशी से होती है एवं समापन भाई दूज से होता है । इस वर्ष दीपावली पर्व की शुरुआत 9th नवंबर से 13th नवम्बर तक होगी।  

9th  को धनत्रयोदशी के दिन भगवन विष्णु के अवतार , आयुर्वेद के स्थापक भगवान  धन्वन्तरि का पूजन अनिवार्य है।  वर्ष भर घर में सुख समृद्धि , अच्छी सेहत , रहे।  बीमारी आदि दूर हों , इसीलिए आज भगवन धन्वन्तरि का पूजन किया जाता है। 
संध्या के वक़्त एक दिया घर के बाहर  यमदेव के लिए जलाया जाता है ताकि समस्त परिवार रोग, शोक आदि से दूर रहे। 
 दीप प्रज्वल्लित करते वक़्त निम्न मन्त्र का जप करें। 
" मृत्युना पाश हस्तेन कालेन भार्यया सः , त्रयोदश्यां दीपदानात् सूर्यजः   प्रियतामिति ॐ यमाय नमः। "

आज के दिन भगवान  कुबेर का पूजन भी किया जाता है।  अपने द्रव्यकोष की आज  पूजा करनी चाहिए। कुबेर भगवान का ध्यान करते हुए निम्न मंत्र का जप करें। 
" यक्षाय कुबेराय वैष्णवाये धन - धान्य अधिपतये धन धान्य समृद्धि मे देहि दापय स्वाहा। "  

10 th को नरक चतुर्दशी , छोटी दीपावली , रूप चतुर्दशी आदि के नाम से पुकारा जाता है।  नर्क से मुक्ति या नर्क जैसी स्तिथि से मुक्ति के लिए इस दिन प्रातः काल तिल के तेल के उबटन के पश्चात इस अभ्यंग स्नान का अत्यंत महत्त्व है।  

11 th नवम्बर  को महालक्ष्मी जी की विशेष पूजा की जाती है।  सर्व सुख , धन धान्य , समृद्धि , वृद्धि , यश और सम्मान आदि के लिए माँ लक्ष्मी का पूजन इस दिन करने से विशेषकर लाभ होता है।  

12 th को गोवर्धन पूजन या अन्नकूट पूजन का महत्त्व है।  इस दिन भगवान कृष्ण / विष्णु  को अन्न का भोग लगाया जाता है।  इस दिन से गुजरात में नववर्ष की शुरुआत मानी जाती है। 

13th को बहाई दूज मनाया जाता है।  दीपावली पर्व का समापन भाई दूज से होता है।  इस दिन भाई अगर बहिन के घर आकर बोजन ग्रहण कर ले तो उसे पुरे वर्ष ईश्वर का संरक्षण प्राप्त रहता है। 

दीपावली के विभिन्न दिनों के पूजन मुहूर्त निम्न प्रकार से हैं :

9 th  :

धनत्रयोदशी पूजन मुहूर्त : प्रदोष काल - 5:50 pm - 7:06 pm.
यमदीप प्रज्वलित मुहूर्त  : 5:26 pm - 6:46 pm.

10th : नर्क चतुर्दशी स्नान मुहूर्त : 5:11 am - 6:43 am.

11th :

दीपावली में लक्ष्मी पूजन काल 
दोपहर मुहूर्त : 2:45 pm - 5:26.
संध्या : 5:42 pm - 7:48 pm. , सबसे शुभ समय : 7:06 pm - 7:48 pm.

महानिशित काल में लक्ष्मी पूजन समय  : इस वर्ष नहीं है। 
अमावस्या तिथि 23:16 pm तक है और महानिशित काल  का समय 23:38 pm से शुरू है।  

12th : अन्नकूट पूजन :
प्रातः काल :6:44 am - 8:52 am
संध्या काल : 3:17 pm - 5:25 pm.

13th : भाई दूज टीका मुहूर्त : 1:09 pm - 3:16 pm

आप सभी की दीपावली शुभ हो। … 

नन्दिता पाण्डेय -
ज्योतिषाचार्य , टैरो कार्ड रीडर , आध्यात्मिक आचार्या ,पास्ट लाइफ थेरेपिस्ट।  

8 comments: